जिले के 284 छठ घाटों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की हुई प्रतिनियुक्ति

शहर में जहां जहां घाट हैं उसके पास वाली सड़क में शाम व सुबह में वाहनों का आवागमन वर्जित रहेगा.
किशनगंज छठ पूजा को लेकर शहर सहित जिले के 284 छठ घाटों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के दी गई है. इसमें 200 छठ घाटों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई है. इस बार छठ घाटों की संख्या पहले से ज्यादा बढ़ी है. नगर परिषद क्षेत्र में 51 घाटों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. कई स्तर पर छठ घाटों में सुरक्षा रहेगी. भीड़ वाले छठ घाटों में विशेष रूप से निगरानी बरती जा रही है. शहर में जहां जहां घाट हैं उसके पास वाली सड़क में शाम व सुबह में वाहनों का आवागमन वर्जित रहेगा. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीम लगातार सतर्क रहेगी. जिला आपदा कार्यालय परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है जिसका दूरभाष नंबर 06456/225152 है. डीएम विशाल राज व एसपी सागर कुमार के निर्देश पर संयुक्त आदेश निर्गत किया गया है. डीएम व एसपी भी व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं. एसपी सागर कुमार ने थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा है कि छठ घाटों में लगातार निगरानी बरतेंगे. वहीं भीड़ में शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे लिबास में पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. टीम घाट वाले मार्गों में तैनात रहेगी. महिलाओं से छेड़खानी करने वालों पर टीम की विशेष नजर रहेगी. छठ पर्व के दौरान अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




