प्रभारी प्रधानाध्यापक को मूल विद्यालय में योगदान का आदेश

Updated at : 07 May 2024 11:56 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभारी प्रधानाध्यापक को मूल विद्यालय में योगदान का आदेश

उत्क्रमित उवि कन्हैयाबाड़ी में प्रतिनियोजित प्रभारी प्रधानाध्यापक को मूल विद्यालय में योगदान करने का डीईओ ने आदेश जारी कर दिया है.

विज्ञापन

कोचाधामन.जिला शिक्षा पदाधिकारी मोतीउर रहमान ने पत्र जारी कर कोचाधामन प्रखंड के उत्क्रमित हाई स्कूल कन्हैयाबाड़ी में प्रतिनियोजित पोठिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय परलाबाड़ी के शिक्षक एहतशामुल हक का प्रतिनियोजन को रद्द कर दिया है.जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अपने पत्रांक 644 दिनांक 07/05/2024 के माध्यम से निर्देशित किया है पत्र प्राप्ति के साथ अपने मूल विद्यालय में योगदान करें.

मालूम हो कि शिक्षा विभाग के प्रतिनियोजन रद्द के आदेश के पश्चात भी पांच महीने से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी शिक्षक के द्वारा अपने मूल विद्यालय में योगदान नहीं किये जाने का मामला सामने आया था. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा किशनगंज के पत्रांक 333 दिनांक 14/12/2023 के आलोक में उक्त शिक्षक को प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्हैयाबाड़ी में प्रभारी प्रधानाध्यापक का पदभार सौंपा गया है. जबकि निदेशक माध्यमिक शिक्षा बिहार पटना के पत्रांक 2598 दिनांक 11 नवंबर 2023 एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी किशनगंज के ज्ञापांक 1037 दिनांक 11 नवंबर 2023 के आलोक में डीपीओ एसएसए सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कोचाधामन सूरज कुमार झा के ज्ञापांक 326 दिनांक 29 नवंबर 2023 के द्वारा जारी पत्र के आलोक में सभी मध्य, उत्क्रित मध्य एवं प्राथमिक विद्यालय में प्रतिनियोजन पर रोक लगाते हुए सभी प्रतिनियोजित शिक्षकों को अपने मूल्य पदस्थापित विद्यालय में योगदान करने का निर्देश जारी किया गया है. इसके बाद भी शिक्षक एहतशामुल हक अपग्रेड हाईस्कूल कन्हैयाबाड़ी में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर प्रतिनियोजन होना शिक्षा विभाग के कार्य प्रणाली प्रश्न चिह्न लगा दिया है. जो शिक्षा विभाग के आदेश का अवहेलना दिख रहा है. स्थानीय मुखिया नसीम अख्तर ने कहा कि प्रतिनियोजन रद्द होने के पत्र जारी होने के बाद भी बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी किस आधार पर शिक्षक एहतशामुल हक को अपग्रेड हाईस्कूल कन्हैयाबाड़ी का प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाया था.जबकि विभाग प्रतिनियोजन रद्द का पत्र नवंबर 2023 को जारी कर दिया था लेकिन उक्त पत्र के निर्गत के बाद उक्त शिक्षक को दिसंबर 2023 को प्रतिनियोजन किया था जो जांच का विषय है.उन्होंने जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए जांच की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन