अलताबाड़ी व झुनकी मुशहरा को बाढ़ प्रभावित सूची में शामिल करने की मांग

Updated:
विज्ञापन

अलताबाड़ी व झुनकी मुशहरा को बाढ़ प्रभावित सूची में शामिल करने की मांग

विज्ञापन

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल से की मुलाकात, पंचायत सरकार भवन के लिए तकनीकी स्वीकृति का आग्रह

बहादुरगंज. प्रखंड के अलताबाड़ी व टेढ़ागाछ के झुनकी मुशहरा पंचायत को बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों की सूची में रखने तथा उसी के अनुरूप पंचायत सरकार भवन के प्राक्कलन को तकनीकी स्वीकृति दिलाने के संबंध में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को बिहार सरकार के उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल से मिला. किशनगंज स्थित उनके आवास पर हुई इस मुलाकात में बाढ़ प्रभावित पंचायतों के समुचित विकास को लेकर ठोस पहल करने का आग्रह किया गया.

मंत्री ने सचिव से की बात, मिला आश्वासन

मंत्री डॉ जायसवाल ने प्रतिनिधिमंडल की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मोबाइल के माध्यम से सचिव, पंचायती राज विभाग से बात की व उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया. सचिव ने इस विषय पर त्वरित व समुचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है.

जिला प्रशासन की ओर से भी प्रेषित है पत्र

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को जानकारी दी कि जिला प्रशासन द्वारा भी अलताबाड़ी व झुनकी मुशहरा को बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों की सूची में शामिल करने के लिए विभागीय पत्र प्रेषित किया गया है. साथ ही, वहां पंचायत सरकार भवन के निर्माण हेतु तैयार प्राक्कलन की तकनीकी स्वीकृति के लिए भी अनुशंसा की गयी है.

क्षेत्रीय विकास व राजनीतिक चर्चा

मुलाकात के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में जारी राजनीतिक गतिविधियों और विभिन्न विकास कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की. कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में मंत्री से हरसंभव ठोस पहल की उम्मीद दोहरायी. इस अवसर पर बहादुरगंज नगर भाजपा अध्यक्ष किसलय सिन्हा, नवीन झा, उत्तम सिन्हा, जीवन ठाकुर, दिग्विजय सिंह एवं मुखिया सुकारू लाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे. प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि मंत्री के हस्तक्षेप के बाद इन पंचायतों में विकास की नयी राह खुलेगी व जनसुविधाओं में विस्तार होगा.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन