अररिया - गलगलिया रेल रूट से अन्य ट्रेनों के परिचालन की मांग

ठाकुरगंज रेल यात्री संघ ने इस ट्रेन के समय में परिवर्तन करते हुए इसे सिलीगुड़ी से सुबह सात बजे करने की मांग की है.
ठाकुरगंज अररिया – गलगलिया ( ठाकुरगंज ) रेल रूट के चालू होने और अब तक इस रेलखंड पर केवल एक ही नियमित ट्रेन के परिचालन से लोगो में निराशा व्याप्त है. लोगों ने इस रूट में अन्य ट्रेन चलाने की मांग की है ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके. बताते चले इस रेल खंड पर अब तक नियमित रूप से कटिहार- पूर्णिया- अररिया पोवाखाली होकर आने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का ही परिचालन हो रहा है. जो यात्रियों की संख्या को देखते हुए कम है. इस ट्रेन में यात्रियों की बेहतासा भीड़ होती है, जो भेंड़ बकरी की तरह लदकर यात्रा करने को मजबूर हैं . जबकि इस बाबत ठाकुरगंज रेल यात्री समिति ने रेल मंत्री सहित कटिहार डीआरएम् को पत्र भेज कर जोगबनी से सिलीगुड़ी भाया कटिहार परिचालित होने वाली ट्रेन को जोगबनी फोरबिसगंज , अररिया, पौआखाली ठाकुरगंज होकर सिलीगुड़ी के बीच परिचालित करने के मांग की थी ताकि यात्रियों को सुविधा हो . ठाकुरगंज रेल यात्री संघ ने इस ट्रेन के समय में परिवर्तन करते हुए इसे सिलीगुड़ी से सुबह सात बजे करने की मांग की है. बताते चले वर्तमान में इस रूट में परिचालित होने वाली कटिहार अररिया ठाकुरगंज सिलीगुड़ी ट्रेन सुबह के वक्त कटिहार से खुलती है . अब यदि सुबह के वक्त ही जोगबनी से ट्रेन खोली जायेगी तो अररिया से ठाकुरगंज होते हुए सिलीगुड़ी के लिए दोनों ट्रेने सामानांतर समय पर चलेगी . इस लिए जोगबनी ठाकुरगंज – पौआखाली – अररिया सिलीगुड़ी एक्सप्रेस सिलीगुड़ी से सुबह के वक्त खोली जाए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




