तीन दिन पहले हुई थी शादी, रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

दुर्घटना के दिन ही दुल्हन जानेवाली थी मायके
दुर्घटना के दिन ही दुल्हन जानेवाली थी मायके
मृतक के घर आनेवाले थे दुल्हन के परिजन, लगा था पंडाल, सौ लोगों के खाने की थी व्यवस्थापहाड़कट्टाअलुवाबाड़ी रोड-सिलीगुड़ी रेलखंड पर पोठिया रेल फाटक के समीप शनिवार की तड़के ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की शिनाख्त बुधरा पंचायत के पौआखाली गांव निवासी कुरानु (30 वर्ष) पिता जाहिद के रूप की गई है. बताया जा रहा है कि मृतक कुरानु सुबह करीब चार बजे घर से निकलकर तथा रेल ट्रैक पारकर खेत में शौच के लिए जा रहा था. इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी. इधर जब गांव के अन्य लोग भी शौच के लिए उसी स्थान के आसपास पहुंचे तो युवक का शव रेल ट्रैक पर देखा. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव को उठाकर घर लाया. परिजनों के अनुसार मृतक की शादी महज तीन दिन पूर्व हुई थी. युवक की मौत से दोनों घरों में मातम पसर गया है. घटना को लेकर पीड़ित परिजनों द्वारा थाना में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की गयी है. दोपहर में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है.
शादी के तीन दिन बाद ही दुल्हन की उजड़ गयी सुहाग
पश्चिम बंगाल के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र के अमलझाड़ी गांव की युवती की शादी के तीन दिन पहले पोठिया चौक से सटे पौआखाली गांव निवासी कुरानु से इस्लामिक रीति रिवाज के तहत बड़े ही धूमधाम से हुई थी. कुरानू पोठिया बाजार में सब्जी की दुकान चलाता था. नवविवाहिता ने कभी यह नहीं सोचा था कि उसका सुहाग शादी के मात्र तीन दिन तक ही सुरक्षित है. उसने भी अपने जीवन को लेकर कई सपने संजोए थे. सबसे बड़ा सपना शादी करके अपने पति के साथ घर बसाने का था. लेकिन यहां शादी के तीन दिन बाद ही उसका सपना चकनाचूर हो गया.दुल्हन के साथ ससुराल जाने वाला था मृतक
कुरानु के परिजनों ने बताया दुल्हन को लेने शनिवार को उसके मायके से अतिथि आने वाले थे. शादी के बाद पहली बार दूल्हा और दुल्हन वहां जाते. लेकिन सुबह-सुबह शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गयी. करीब एक सौ अतिथियों के लिए पंडाल और खाने पीने की व्यवस्था मृतक के घर पर की गई थी और दोपहर के समय मेहमान घर तक पहुंचते. लेकिन खुशियों की जगह गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया और कुरानु को ग्रामीणों ने कंधे पर देकर कब्रगाह की ओर निकले.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




