नवोदय चयन परीक्षा के लिये फॉर्म भरने की तिथि 29 तक

Updated:
विज्ञापन
नवोदय चयन परीक्षा के लिये फॉर्म भरने की  तिथि 29 तक

नवोदय चयन परीक्षा के लिये फॉर्म भरने की तिथि 29 तक

विज्ञापन

किशनगंज पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई निर्धारित है. पांचवीं कक्ष में अध्ययन करने वाले छात्र, छात्राओं के लिए यह सुनहरा अवसर है. सभी वर्ग के अभ्यर्थी निशुल्क कर सकते हैं आवेदन. अभिभावकों की जानकारी के लिए बता दें कि नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 कक्षा 6 के लिए निशुल्क फॉर्म ऑनलाइन भरा जाता है. नवोदय विद्यालय का संचालन भारत सरकार करती है तथा सीबीएसई बोर्ड के इस प्रतिष्ठित विद्यालय के एंट्रेंस एग्जाम पास करने वाले बच्चे कक्षा 06 से 12 तक निशुल्क शिक्षा ग्रहण करते हैं. ये विद्यालय पूर्ण रूप से आवासीय विद्यालय है. किशनगंज पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य मो.मेराज आलम ने बताया कि कक्षा छह में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई है. उससे पहले ही अभिभावक एवं शिक्षक आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन