उमवि छोटी झिलझिली में मध्याह्न भोजन बनाने के दौरान सिलेंडर में लगी आग, अफरा-तफरा

फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटना स्थल पर आ पहुंची. इससे पहले हो – हल्ला के बीच आसपास के लोग भी स्कूल परिसर में पहुंच गये.
किशनगंज बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत झिलझिली पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय छोटी झिलझिली में बुधवार को एमडीएम का खाना बनाने के दौरान अचानक उस वक्त अफरातफरी मच गयी, जब गैस सिलेंडर में आग लग गयी. वहीं मध्याह्न भोजन बनाने वाली महिला ने भाग कर तत्काल इसकी सूचना हेडमास्टर एवं अन्य शिक्षकों को दी. इस दौरान हेडमास्टर राजेश सिंह आग बुझाने के चक्कर में आंशिक रूप से झुलस गये. भय से एक महिला रसोइया किचन से थोड़ी दूर बेहोश होकर गिर पड़ी. इसकी सूचना किसी शिक्षक ने फायर ब्रिगेड को दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटना स्थल पर आ पहुंची. इससे पहले हो – हल्ला के बीच आसपास के लोग भी स्कूल परिसर में पहुंच गये. तब जाकर किसी तरह सिलेंडर में लगी आग को काबू में किया जा सका एवम स्कूल के शिक्षकों एवं बच्चों ने राहत की सांस ली. घटना में एमडीएम किचन शेड में रखे कुछ सामान भी जल गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










