हनुमान जयंती पर मंदिरों में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

हनुमान जयंती पर मंदिरों में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़
किशनगंज. हनुमान जयंती पर शनिवार को जिले भर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन हनुमान जी के मंदिरों जारी रहा.जहां हनुमान चालीसा एवं सुंदर कांड का पाठ किया गया. शहर के बाल मंदिर चौक स्थित हनुमान मंदिर में प्रभु हनुमान जन्मोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया गया.मंदिर में अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया.वहीं संध्या आरती में भक्तों की भीड़ उमड़ी तथा श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की पूजा अर्चना की एवं दीप जलाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










