ePaper

ओद्रा काली मंदिर में पूजा के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated at : 21 Oct 2025 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
ओद्रा काली मंदिर में पूजा के लिए उमड़ी  श्रद्धालुओं की भीड़

ओद्रा काली मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. वर्षो से चली आ रही परंपरा के अनुसार दीपावली के दूसरे दिन ओद्रा में स्थित मां काली की पूजा की जाती है,

विज्ञापन

बेलवा. किशनगंज प्रखंड के बेलवा में स्थित ओद्रा काली मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. वर्षो से चली आ रही परंपरा के अनुसार दीपावली के दूसरे दिन ओद्रा में स्थित मां काली की पूजा की जाती है, इसी पुराने चले आ रहे परंपरा के अनुसार मंगलवार को किशनगंज प्रखंड के ओद्रा में बने एक मात्र अति प्राचीन काली मंदिर में मां काली की पूजा करने को श्रद्धालु दूर दूर से पहुंचे. दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. श्रद्धालु अपने मन्नत के लिए दूर – दूर से मंदिर पहुंचे एवं मां काली से मन्नतें मांगे. मां काली के मंदिर के बाहर मेले जैसा नजारा था. ओद्रा काली मंदिर वर्षों से लोगों का आस्था का केंद्र रहा है. मंदिर में भक्तों के लिए प्रसाद के रूप में खिचड़ी की व्यवस्था की गई थी. सुबह से ही लोगों को खिचड़ी बांटी गई. काली मंदिर हमेशा से लोगों का आस्था का केन्द्र रहा है. यह मेला 15 दिनों तक चलेगा. पूजन कार्य एवं प्रसाद वितरण में अर्जुन कुमार चौधरी, कृष्णा साह, रोनित कुमार सहित अन्य लोग जुटे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन