15 मई 2026 को ट्रेनों के रद्द रहने से ठाकुरगंज में यात्री बेहाल

Updated:
विज्ञापन

कई यात्री वैकल्पिक साधनों की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आए.

विज्ञापन

ठाकुरगंज रेलवे द्वारा ऑटोमेटिक ब्लॉक सिंगलेनिंग कार्य को लेकर 15 मई 2026 को कई ट्रेनों को रद्द किए जाने से ठाकुरगंज स्टेशन पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. खासकर दैनिक यात्रियों, मरीजों, नौकरीपेशा लोगों एवं परीक्षार्थियों की मुश्किलें बढ़ गई. बताते चले रेलवे की ओर से 75720 सिलीगुड़ी-मालदा डेम्यु, 75719 मालदा-सिलीगुड़ी डेम्यु, 15464 सिलीगुड़ी बालुरघाट इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा 15723 जोगबनी सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया. ट्रेनों के नहीं चलने से सुबह से ही स्टेशन परिसर में यात्रियों की भीड़ लगी रही. कई यात्री वैकल्पिक साधनों की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आए. यात्रियों ने बताया कि पहले से पर्याप्त सूचना नहीं मिलने के कारण उन्हें काफी दिक्कत हुई। सबसे अधिक परेशानी सीमांचल क्षेत्र से सिलीगुड़ी, मालदा एवं आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले यात्रियों को हुई. रेलवे विभाग के अनुसार पांजीपाडा सूरज कमल सेक्शन में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिंगलेनिंग कमीशनिंग कार्य को लेकर यह निर्णय लिया गया है. कार्य पूरा होने के बाद रेल परिचालन अधिक सुरक्षित एवं सुगम होने की बात कही गई है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन