हरिनाम सकीर्तन के दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन
हरिनाम सकीर्तन के दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बिहार के अन्य जिलों व बंगाल से आयी कीर्तन मंडलियों को सुनने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं.

विज्ञापन

कोचाधामन प्रखंड के बड़ीजान पंचायत के आनंदपुर रुहिया गांव में मंगलवार की देर शाम से आयोजित तीन दिवसीय श्री- श्री 108 नाम हरि कीर्तन सह अष्टयाम के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ यज्ञ स्थल पर उमड़ पड़ी.लोगों ने देर रात तक हरे कृष्ण हरे राम धुन का आनंद उठाया . इस दौरान कीर्तन के मंडलियों द्वारा रास लीला का भी आयोजन किया गया. बिहार के अन्य जिलों व बंगाल से आयी कीर्तन मंडलियों को सुनने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं.कमेटी के सदस्य दीपक कुमार सिन्हा,अमर कुमार सिन्हा, ललित कुमार, कोकिलकुमार, निरकमल सिन्हा, निर्मल सिन्हा, मनोरंजन सिन्हा, नयन कुमार सिन्हा, निर्मल सिन्हा, संजय सिन्हा, उदय सिन्हा, संजीव ठाकुर, सीपीन कुमार, विशाल कुमार, अरुण कुमार, नामित कुमार, सुबोल कुमार आदि ने श्रद्धालुओं के सेवा में दिखे. वहीं राम धुन से आस पास के पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन