मवेशी व्यापारी से बाइक अपराधियों ने साढ़े छह लाख रूपये लूटे
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Dec 2024 9:17 PM
रामगंज-डांगीपोखर पक्की सड़क के पानबाड़ा गांव के समीप का है. जहां मंगलवार की चार बजे दो बाईक पर सवार चार अपराधी पिस्टल की नोंक पर मवेशी व्यापारी से साढ़े छह लाख रुपये लूट कर बंगाल की तरफ भाग निकले.
पोठिया(किशनगंज).पुलिस को चुनौती देकर बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. पूरा मामला थाना क्षेत्र के रामगंज-डांगीपोखर पक्की सड़क के पानबाड़ा गांव के समीप का है. जहां मंगलवार की चार बजे दो बाईक पर सवार चार अपराधी पिस्टल की नोंक पर मवेशी व्यापारी से साढ़े छह लाख रुपये लूट कर बंगाल की तरफ भाग निकले. पीड़ित मवेशी व्यापारी मो.फैजान ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के जालमिलिक गांव का बताया जा रहा है. पीड़ित के अनुसार पानबाड़ा एवं भेंगलीभीठा के बीच बांसझाड़ के पास पक्की सड़क पर बदमाशों ने बांस को गिराकर पहले व्यापारी का बाइक रोक दिया,फिर कनपट्टी पर बंदूक सटाकर बुरी तरह मारपीट करते हुए रुपये छीन कर भाग निकले. इस दौरान दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने एक राउंड फायरिंग भी की. घटना स्थल से पुलिस ने एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. पुलिस को सूचना मिलने पर निःवर्तमान थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार,सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह एवं एसडीपीओ-टू मंगलेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है. इधर वरीय पुलिस पदाधिकारी के द्वारा टीम गठित कर पश्चिम बंगाल के रामगंज की सीमा पर स्थित कई दुकानों में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है. पुलिस का दावा है कि अपराधकर्मी जल्द ही गिरफ्त में होंगे. पीड़ित व्यापारी मो फैजान ने बताया कि मंगलवार को रामगंज हाट में मवेशियों की बिक्री के बाद नगदी छह लाख पचास हजार रुपये लेकर इस रास्ते से जालमिलिक ठाकुरगंज अपने घर जा रहे थे. कि इसी बीच दो बाइक पर सवार चार युवक बंगाल सीमा रामगंज से उनकी रैकी कर पीछा कर रहे थे. पीड़ित ने बताया कि जब वह रामगंज बाजार से निकले तो एक युवक ने उनका मोबाइल नंबर लिया और पूरे रास्ते उन्हें फोन कर डिस्टर्ब करता रहा. वह जैसे ही पानबाड़ा एवं भेंगलीभीठा गांव के समीप बांसझाड़ के पास पहुंचे तो बदमाशों ने पक्की सड़क पर बांस गिराकर उनके बाइक को रोक दिया तथा पिस्टल की बट से माथे पर वार कर उन्हें लहूलुहान करते हुए जमीन पर गिरा दिया तथा बैंग में रखे छह लाख पचास हजार लेकर बंगाल की ओर भाग निकले.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










