पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम का पुतला फूंका

Updated:
विज्ञापन

पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम का पुतला फूंका

विज्ञापन

केंद्र की विदेश नीति पर उठाए सवाल, झांसी रानी चौक पर सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

बहादुरगंज. एलपीजी व पेट्रोल-डीजल की किल्लत से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की शाम शहर के झांसी रानी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया व खाली एलपीजी सिलिंडर को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

विदेश नीति व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर घेरा

आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों व एलपीजी जैसे गंभीर मुद्दों पर प्रधानमंत्री ने अमेरिका के सामने घुटने टेक दिये हैं. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने ईरान-इजराइल व अमेरिका युद्ध के बीच अपनी पुरानी दोस्ती को नजरअंदाज कर दिया व अमेरिकी विदेश नीतियों के आगे नतमस्तक हो गयी, जिससे देश की छवि प्रभावित हुई है. इसकी पूरी दुनिया में आलोचना हो रही है.

देशवासियों के संकट से सरकार बेखबर

मौके पर मौजूद कांग्रेस नेता प्रो मुस्सबिर आलम ने केंद्र सरकार की विदेश नीति को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया. उन्होंने कहा कि ऐसी नीतियों से देश के आम लोगों का भला संभव नहीं है. इसी का परिणाम है कि आज पेट्रोलियम व रसोई गैस की भारी किल्लत ने लोगों को परेशान कर रखा है. उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों को देशवासियों के संकट से कोई लेना-देना नहीं रह गया है.

पुतला दहन कार्यक्रम में जिप सदस्य इमरान आलम, मौलाना गुलाम सरवर, एखलाकुर रहमान, निसात समदानी लाड, अलमास बदर, मुसफिक आलम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आपूर्ति सामान्य नहीं हुई, तो आंदोलन को उग्र किया जायेगा.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन