एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर कांग्रेस का हल्ला बोल, फूंका पीएम का पुतला

Updated at : 02 Apr 2026 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर कांग्रेस का हल्ला बोल, फूंका पीएम का पुतला

एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर कांग्रेस का हल्ला बोल, फूंका पीएम का पुतला

विज्ञापन

महावीर मार्ग पर सिलिंडर लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

किशनगंज. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार किशनगंज नगर परिषद अंतर्गत महावीर मार्ग में गुरुवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया. जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहाबुल अख्तर के नेतृत्व व नगर कांग्रेस अध्यक्ष सजल कुमार साह की अध्यक्षता में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत व बिजली दरों में हो रही लगातार वृद्धि के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया.

खाली सिलिंडर के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता एलपीजी सिलिंडर के साथ सड़कों पर उतरे व केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कार्यकर्ताओं ने अपनी कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि सरकार आम जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में विफल साबित हो रही है.

उज्ज्वला योजना के सिलिंडर पड़े हैं खाली: जिलाध्यक्ष

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहाबुल अख्तर ने गैस की किल्लत के लिए केंद्र सरकार की गलत नीतियों व कालाबाजारी को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना के सिलिंडर आज घरों में खाली पड़े हैं. आम आदमी को गैस के लिए लंबी कतारों में लगने को मजबूर होना पड़ रहा है. केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल है. उन्होंने एलपीजी की बढ़ती कीमतों को वापस लेने व आपूर्ति तत्काल सुचारू करने की पुरजोर मांग की.

पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद आज़ाद साहिल, नगर अध्यक्ष सजल कुमार साहा, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष मो. वसीम अख्तर, अरुण कुमार साह, मो. शोएब आलम, शंभू यादव, तोसिफ अंजार, आदर्श कुमार साहा, सुमेंदर बहादुर, शाह आलम, अतुल कुमार, शुभम कुमार दास, तनवीर आलम, तस्लीम, अब्दुल कबीर, मनोज ठाकुर और मो. अकबर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन