एसपी के जनता दरबार में उमड़े फरियादी, मौके पर ही समस्याओं का निपटारा

Updated:
विज्ञापन
एसपी के जनता दरबार में उमड़े फरियादी, मौके पर ही समस्याओं का निपटारा

एसपी के जनता दरबार में उमड़े फरियादी, मौके पर ही समस्याओं का निपटारा

विज्ञापन

किशनगंज. आमजनों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने अपने कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए दर्जनों फरियादियों ने अपनी समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं. एसपी ने एक-एक कर सभी लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना व उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया. जनता दरबार में फरियाद लेकर पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद एसपी कुमार ने संवेदनशीलता दिखायी. कई मामलों में उन्होंने मौके से ही संबंधित थानाध्यक्षों को फोन लगाया व शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन आम जनता की सुरक्षा व न्याय के लिए कृतसंकल्पित है. किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. एसपी कार्यालय में आयोजित इस जनता दरबार में फरियादी मुख्य रूप से जमीन पर अवैध कब्जे और आपसी रंजिश के मामले, पारिवारिक विवाद व मारपीट की शिकायतें समेंत छोटे-बड़े अपराधों के निपटारे की गुहार लेकर पहुंचे थे. जिले भर से आए लोगों ने एसपी की इस पहल की सराहना की. फरियादियों का कहना था कि जिले के वरीय पुलिस अधिकारी द्वारा सीधे संवाद करने से न्याय की उम्मीद बढ़ती है. एसपी संतोष कुमार ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य पुलिस व जनता के बीच की दूरी को कम करना और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन