ePaper

12वीं के छात्र ने सुसाइड नोट लिखकर की आत्महत्या, दो पर प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 30 Oct 2025 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
12वीं के छात्र ने सुसाइड नोट लिखकर की आत्महत्या, दो पर प्राथमिकी दर्ज

पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के कोल्था कॉलोनी छत्तरगाछ में एक 12वीं के छात्र के द्वारा सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या किये जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है.

विज्ञापन

पहाड़कट्टा.पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के कोल्था कॉलोनी छत्तरगाछ में एक 12वीं के छात्र के द्वारा सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या किये जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है. मृतक के बड़े भाई के लिखित आवेदन पर पहाड़कट्टा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए दो लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है. बता दें कि बीते मंगलवार की शाम कोल्था कॉलोनी निवासी देवनारायण हरिजन के (16 वर्षीय) पुत्र देवनंदन रॉय उर्फ सुरजीत कुमार रॉय में अपने घर के कमरे में फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली थी. घटना के बाद पूरे छत्तरगाछ बाजार में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में परिजनों ने छात्र को नजदीक के रेफरल अस्पताल छत्तरगाछ ले गए जहां न तो ड्यूटी पर चिकित्सक मौजूद थे और न ही मरीज को हायर सेंटर ले जाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था थी. जिसके बाद पीड़ित परिजन किसी प्रकार एक निजी वाहन से देवनंदन रॉय को सदर अस्पताल किशनगंज ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों का आरोप है कि यदि रेफरल अस्पताल छत्तरगाछ में प्राथमिक उपचार किया जाता तो शायद देवनंदन जीवित रहता. प्राथमिकी में कहा है कि देवनंदन रॉय उर्फ सुरजीत कुमार राय जो छत्तरगाछ मियांबस्ती के आदिल रब्बानी के कोचिंग में पढ़ाई करता था और वहीं हॉस्टल में रहता भी था. देवनंदन ने अपने परिजनों को बताया था कि मास्टर आदिल रब्बानी उसे बहुत परेशान करते थे और शारीरिक शोषण करता है. जिसके चलते देवनंदन मानसिक रूप से परेशान रहता था. आरोपित आदिल रब्बानी रात में हॉस्टल के रूम में आकर देवनंदन से गलत काम करने के लिए कहता था. जिस कारण वह पढ़ाई नहीं कर पा रहा था. परिजनों ने कहा आदिल रब्बानी से तंग आकर हाल ही में देवनंदन ने छत्तरगाछ में पढ़ाई छोड़ दिया और ठाकुरगंज प्रखंड के पौआखाली में मास्टर इंतेखाब के यहां पढ़ने चला गया था और वहीं हॉस्टल में रहकर अपनी बहन के साथ पढ़ाई कर रहा था. तो आदिल रब्बानी और उसका दोस्त जिसान दोनों मास्टर इंतेखाब के कोचिंग और हॉस्टल में देवनंदन एवं बहन से मिलने जाते थे. देवनंदन ने परिजनों को बताया था कि मास्टर इंतेखाब को घटना के बारे में बता दिया हूं कि आदिल रब्बानी और जिसान उसे बहुत परेशान करता है जिसके चलते पढ़ाई नहीं कर पा रहा है. परिजनों का आरोप यह भी है कि आदिल रब्बानी रात एक-दो बजे व्हाट्सएप कॉल करके बात करता था और रात में बुलाकर नदी के पास ले जाता था और अपने ट्रैक्टर में बालू लोड करवाता और शारीरिक शोषण करता था. दोनों के उकसाने के कारण देवनंदन रॉय मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया था और तनाव में आकर 28 अक्टूबर की संध्या साढ़े सात बजे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मामले में पहाड़कट्टा थाना कांड संख्या 127/25 दर्ज किया गया है और इस कांड में आदिल रब्बानी पिता नूर आलम उर्फ सिरुआ खोवा ग्राम छत्तरगाछ मियांबस्ती थाना पहाड़कट्टा एवं जिसान ग्राम झीनाखोर तैयबपुर थाना पोठिया को नामजद आरोपित बनाया गया है. इधर एसडीपीओ-टू मंगलेश कुमार सिंह,पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार,छत्तरगाछ पुलिस कैम्प प्रभारी राम बहादुर शर्मा ने घटनास्थल एवं कोचिंग संस्थान तथा होस्टल की जांच कर परिजन सहित गवाहों का बयान अंकित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन