सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों ने सीखे अगलगी से बचाव के गुर

Updated:
विज्ञापन

सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों ने सीखे अगलगी से बचाव के गुर

विज्ञापन

आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया में मॉकड्रिल के जरिए दी गयी आपदा प्रबंधन की जानकारी, जीवन रक्षक कौशल पर जोर

दिघलबैंक. प्रखंड क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया दिघलबैंक में शनिवार को सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत बच्चों को आपदा प्रबंधन व सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया. शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अगलगी (आग लगने) से होने वाले खतरों व उससे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गयी.

सूझबूझ व सावधानी का पढ़ाया पाठ

कार्यक्रम के दौरान फोकल शिक्षक, बाल प्रेरक, बाल सुरक्षा मंत्री एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं. बच्चों को बताया गया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ व सावधानी से काम लेना कितना जरूरी होता है. उन्हें आग लगने के प्रमुख कारणों व उससे बचने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से समझाया गया.

मॉकड्रिल से मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण

सिर्फ सैद्धांतिक जानकारी ही नहीं, बल्कि बच्चों को व्यवहारिक रूप से तैयार करने के लिए मॉकड्रिल का भी आयोजन किया गया. मॉकड्रिल के माध्यम से विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित स्थान पर पहुंचना, एक-दूसरे की मदद करने के सही तरीके, त्वरित व प्रभावी प्रतिक्रिया के बारे में बताया गया. इस गतिविधि से बच्चों में आत्मविश्वास व सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संचार हुआ.

जीवन रक्षक कौशल पर जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक सह फोकल शिक्षक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों को जीवन रक्षक कौशल सिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपील की कि वे सीखी गयी बातों को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं व समाज में नयी चेतना फैलाएं.

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं व कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही. कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रह्मदेव प्रसाद, राजेश्वरी कुमारी, उमेश प्रसाद सिंह, शुभजित सिन्हा, ममता कुमारी, चम्पा साह, उमा कुमारी व मो गुलाम हैदर उपस्थित थे. विद्यालय परिवार की यह पहल न केवल बच्चों को सुरक्षित रहने की दिशा में प्रेरित करती है, बल्कि आपदा प्रबंधन के प्रति समाज को जागरूक करने का भी एक सराहनीय प्रयास है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन