ePaper

सज धज कर तैयार हो गया छठ घाट, छठ व्रती आज देंगे अर्घ

Updated at : 26 Oct 2025 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
सज धज कर तैयार हो गया छठ घाट, छठ व्रती आज देंगे अर्घ

रंगीन लाइटों से सजाया गया है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है.

विज्ञापन

किशनगंज जिले में छठ की छटा दिखने लगी है. घाट सजकर तैयार हैं. हर तरफ छठ गीत बज रहे हैं. शनिवार को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हुई. व्रतियों ने छठ व्रत का संकल्प लिया.आज शाम व्रती छठ घाटों पर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ देंगे. छठ पूजा पर शहर से लेकर गांवों तक घाटों में तैयारी की गई है. शहर के प्रमुख 10 घाटों पर बड़े आयोजन हो रहे हैं. सभी घाटों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है. घाटों को फूलों और रंगीन लाइटों से सजाया गया है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है.सभी घाटों पर कराई गई बैरिकेडिंग और पुलिस की तैनाती की गई है. जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. सभी घाटों पर दंडाधिकारी व पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है, साथ ही साथ सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. माइकिंग के द्वारा लोगों से सतर्कता बरतने के लिए अनुरोध किया जाएगा. डीएम ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के अफवाह की सूचना हो तो प्रशासन को दें ताकि समय पर उचित कार्रवाई की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन