ePaper

सीएफ पर रुपए मांगने का आरोप, महिलाओं ने जीविका कार्यालय में दर्ज कराई शिकायत

Updated at : 21 Oct 2025 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
सीएफ पर रुपए मांगने का आरोप, महिलाओं ने जीविका कार्यालय में दर्ज कराई शिकायत

ठाकुरगंज प्रखंड के कनकपुर पंचायत अंतर्गत हरिजन टोला बेहबुलडांगी गांव की दर्जनों महिलाओं ने जीविका महिला सम्मान योजना के तहत भुगतान प्रक्रिया में अनियमितता और सीएफ द्वारा रुपए की मांग किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है.

विज्ञापन

ठाकुरगंज. ठाकुरगंज प्रखंड के कनकपुर पंचायत अंतर्गत हरिजन टोला बेहबुलडांगी गांव की दर्जनों महिलाओं ने जीविका महिला सम्मान योजना के तहत भुगतान प्रक्रिया में अनियमितता और सीएफ द्वारा रुपए की मांग किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है. इसको लेकर मंगलवार को महिलाएं सामूहिक रूप से ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित जीविका परियोजना प्रबंधक कार्यालय पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई. बताते चले जीविका समूह (नेपाली ग्रुप) से जुड़ी ललिता देवी, तारा देवी, सुमित्रा देवी, रूपाली राय, सुख देवी, अनीता देवी, संगीता कुमारी, समफा कुमारी, निकिता कुमारी आदि एवं (रैला ग्रुप) से जुड़ी नूरी बेगम, अख्तरी बेगम, खुशबू, शबनम खातून, शबनूर, अनवरी, साएका, जन्नत और रिहाना समेत अन्य महिलाओं ने बताया कि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत राज्य सरकार प्रत्येक पात्र महिला को 10,000 की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में भेज रही है. महिलाओं का कहना है कि सभी दस्तावेज एक माह पूर्व सीएफ को ऑनलाइन प्रक्रिया हेतु सौंप दिए गए थे, लेकिन अब तक भुगतान की कार्रवाई नहीं की गई है. आरोप है कि प्रक्रिया आगे बढ़ाने के नाम पर सीएफ के द्वारा रुपए की मांग की जा रही है. इससे नाराज होकर सभी महिलाएं एकजुट होकर जीविका कार्यालय पहुंचीं और जांच कर कार्रवाई की मांग की. वहीं प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जीविका ने बताया कि महिलाओं का आवेदन प्राप्त होने पर मामले की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी दूसरी ओर जब इस संबंध में सीएफ से पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन