नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला दर्ज

युवक ने नाबालिग लड़की को दोबारा इस रास्ते से चलने पर तेजाब छिड़क कर चेहरा खराब करने की धमकी दी.
किशनगंज सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ छेड़खानी व दुर्व्यवहार मामले में मंगलवार को सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार स्कूली छात्रा सोमवार को अपने घर से स्कूल जा रही थी. तभी रास्ते में एक युवक व उसकी मां ने नाबालिग लड़की का रास्ता रोका और नाबालिग लड़की के साथ दुर्व्यवहार करने लगी. साथ ही आरोपित युवक ने नाबालिग लड़की को दोबारा इस रास्ते से चलने पर तेजाब छिड़क कर चेहरा खराब करने की धमकी दी. इसके बाद नाबालिग लड़की के पिता न्याय की गुहार लगाने सदर थाना पहुंचे. सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कांड के अनुसंधान में जुट गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




