फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लाएं प्रगति: जिलाधिकारी

शनिवार को समाहरणालय किशनगंज के सभागार में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई
किशनगंज शनिवार को समाहरणालय किशनगंज के सभागार में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई. उक्त बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा कृषि विभाग, आत्मा, उद्यान विभाग, गव्य विभाग, पशुपालन विभाग, विद्युत विभाग, सहकारिता विभाग, मत्स्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गयी. जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि फार्मर रजिस्ट्री कार्य में प्रगति लाया जाय. साथ ही नियमित रूप से छापेमारी हो ताकि उर्वरक कालाबाजारी पर नियंत्रण हो सके. कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई को कहा गया कि बंद पड़े नलकुप को चालू कराने के लिये आवश्यक कार्रवाई करेंगे, ताकि किसानों को खरीफ मौसम में सिंचाई की असुविधा नहीं हो. उक्त बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, सहायक निदेशक, सहायक निदेशक, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई, जिला पशुपालन पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










