महानंदा नदी से बरामद शव की हुई शिनाख्त

Updated at : 27 Aug 2024 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
महानंदा नदी से बरामद शव की हुई शिनाख्त

अज्ञात शव की शिनाख्त स्वजनों ने मंगलवार को कर ली है. शव की शिनाख्त चूणका मरांडी 65 वर्ष के रूप में हुई.

विज्ञापन

किशनगंज.किशनगंज थाना क्षेत्र के बेलुआ चौक के समीप महानंदा नदी में स्थानीय पुलिस द्वारा सोमवार को बरामद किये गए एक अधेड़ उम्र के अज्ञात शव की शिनाख्त स्वजनों ने मंगलवार को कर ली है. शव की शिनाख्त चूणका मरांडी 65 वर्ष के रूप में हुई. पोठिया प्रखंड के रायपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या चार के ग्राम लोधाबाड़ी आदिवासी टोला के मृतक बताये जा रहे है. अर्राबाड़ी थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया की बेलुआ स्थित महानंदा नदी के किनारे एक अज्ञात शव सोमवार को मिला था. जिसे किशनगंज पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर तथा पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गए थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रविवार को चूणका मरांडी अपने घर से निकला थे. जिनके सोमवार सुबह तक घर नहीं लौटने पर परिजन अपने गांव सहित रिश्तेदारों के घर काफी खोजबीन की. लेकिन कही अतापता नहीं चल सका. घर से दूर बेलुआ स्थित महानंदा नदी में सोमवार को बहकर आये एक शव मिलने की खबर मिलते ही किशनगंज पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. परिजनों की इसकी सूचना मिलते ही सोमवार को किशनगंज पहुंचकर शव की पहचान किया. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की पत्नी फुलमनी किस्कू का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों में मातम का माहौल है. मृतक अपने पीछे दो पुत्र एवं दो पुत्री सहित पत्नी को छोड़ गए है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन