ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड की भगाल पंचायत के भगाल गांव में ट्रक की टक्कर से एक बाइक चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी

विज्ञापन

कोचाधामन.

प्रखंड की भगाल पंचायत के भगाल गांव में ट्रक की टक्कर से एक बाइक चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान मल्लाह टोला निवासी किशन लाल सहनी के पुत्र धर्मवीर कुमार (21 वर्ष) के रूप में है. घटना की सूचना मिलते ही कोचाधामन पुलिस मौके पर पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को सदर अस्पताल किशनगंज में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया. घटना से स्वजनों में कोहराम मच गया. मिली जानकारी के अनुसार धर्मवीर कुमार गुरुवार की सुबह बाइक से शाहनगरा हाट से अपने घर भगाल जा रहा था कि तभी भगाल में बंगाल नंबर की एक ट्रक से ठोकर लग गयी. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. जबकि घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर भाग निकला. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर अग्रत्तर कार्रवाई में जुट गयी है. पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि डॉ मुन्ना ने घटना पर शोक व्यक्त की है. उन्होंने प्रशासन से मृतक के आश्रितों को सरकारी प्रावधान के अनुसार सहायता उपलब्ध कराने की मांग किया है. उन्होंने कहा कि धर्मवीर कुमार गरीब परिवार से था और उसके कंधे पर परिवार की जिम्मेदारी थी. ग्रामीण क्षेत्रों में संकरी सड़कों पर बड़े ट्रकों के परिचालन से आये दिन कहीं न कहीं दुर्घटनाएं घटित होती रहती है. इस पर भी अंकुश लगाने की जरूरत है. वहीं सड़क दुघर्टना में धर्मवीर कुमार की हुई मौत पर विधायक सरवर आलम पूर्व विधायक हाजी इजहार असफी आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन