Bihar election news :वोटिंग को लेकर सजग हैं जिले की आधी आबादी
Updated at : 04 Nov 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन

Bihar election news: लोकतंत्र के पर्व में हिस्सेदारी व देश के लिए नुमाइंदों के चुनने में किशनगंज की महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा अधिक सजग हैं.
विज्ञापन
मताधिकार के प्रयोग में आगे रहतीं हैं महिलाएंइस बार के चुनाव में भी बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी की उम्मीद.
Bihar election news: किशनगंज.लोकतंत्र के पर्व में हिस्सेदारी व देश के लिए नुमाइंदों के चुनने में किशनगंज की महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा अधिक सजग हैं.आंकड़े इस बात को प्रमाणित करते हैं कि चुनाव में उनका मतदान प्रतिशत अपनी जनसंख्या के अनुरूप पुरुषों से कम नहीं रहा है.चाहे लोकसभा का चुनाव हो,अथवा विधानसभा का चुनाव, यहां प्रत्येक चुनाव में महिलाओं ने पुरुष मतदाताओं की तुलना में जमकर मतदान किया है.वैसे जिले के कुल मतदाताओं की संख्या को देखें तो यहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा कम है.बावजूद इसके 2004 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत पुरुष मतदाता की अपेक्षा काफी हद तक सुधरा है.आंकड़े इस बात के गवाह हैं. यहां पुरुष मतदाताओं के मुकाबले में लोकतंत्र को मजबूत करने लिए महिलाओं का रुझान वोटिंग के तरफ बढ़ा है.महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग पिछले लोकसभा चुनाव 2014,2019 तथा विधानसभा चुनाव 2015,2020 एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में साल 2016 एवं 2021में किया था.इसी प्रकार व पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिलाओं ने मताधिकार खूब प्रयोग कर अपने नुमाइंदों को चुना.हर बार भारी पड़ती हैं महिला मतदाता
जिले में कुल चार विधानसभा क्षेत्रों में पुरुष एवं महिला के आबादी के अनुरूप महिलाएं हमेशा वोट डालने में आगे दिखतीं हैं.पिछले चुनाव में महिलाओं ने जमकर मतदान किया है.इस बार के चुनाव में भी वोटिंग का ट्रेंड शानदार रहनेवाली उम्मीद है.—————————–वोट डालना है जरूरीप्रतिनिधि, किशनगंज
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 11 नवम्बर 2025 को जिले में मतदान होना है. चुनाव है. मतदाताओं को जागरूक करती हुई बाल कल्याण समिति की सदस्या रचना कुमार ने अधिक से अधिक संख्या में घरों से बाहर निकलकर मतदान करने की अपील की है. एक सशक्त सरकार का निर्माण कर हमलोग अपने अधिकारों से वंचित ना रहे, बिहार विकास की ओर अग्रसर हो सके.एक-एक वोट हम सभी के उज्जवल भविष्य का निर्माण करती है इसलिए हम सभी मतदान का कर्तव्य निभाते हुए वोट करें.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




