Bihar election news:THAKURAGANJ:मुस्लिम वोटर्स को सपा सांसद इकरा हसन ने किया सावधान, हमारे वोट बंटे तो बन जायेगी भाजपा सरकार

Bihar election news :THAKURAGANJ: सांसद इकरा हसन ने कहा कि बिहार से अबकी बार जो संदेश देशभर में जाएगा उससे देशभर में भी बदलाव आएगा.
Bihar election news:THAKURAGANJ: पौआखाली.उत्तर प्रदेश से कैराना संसदीय क्षेत्र की महिला सांसद इकरा हसन मंगलवार को पौआखाली नगर के हाईस्कूल मैदान में महागठबंधन समर्थित राजद के प्रत्याशी सऊद आलम के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि बिहार में अबकी बार डबल इंजन की नापाक सरकार को हटाना है तो हमें पूरी एकजुटता के साथ महागठबंधन को ही वोट करना होगा. सांसद इकरा हसन ने कहा कि बिहार से अबकी बार जो संदेश देशभर में जाएगा उससे देशभर में भी बदलाव आएगा. उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है इसलिए जनता से मेरी अपील है कि सऊद आलम के चुनावी निशान लालटेन छाप पर वोट देकर विजयी बनाए. सांसद इकरा हसन ने जनता को खबरदार करते हुए कहा कि सरकार महागठबंधन की ही बनेगी इसलिए वोट को बांटना नही है वर्ना बिहार में बीजेपी की सरकार बन जाएगी और इसबार बीजेपी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नही बनाने वाली है बल्कि खुद मुख्यमंत्री की सीट कब्जा करने वाली है. सांसद इकरा हसन ने कहा कि चाहे वक्फ का मुद्दा हो या फिर आपकी तरक्की का आपके लिए बेहतरी का रोजगार का मुद्दा हो इन सबके लिए हम महागठबंधन के घटक दल डबल इंजन की नापाक सरकार से लड़ते हैं इस लड़ाई में अखिलेश यादव राहुल गांधी तेजस्वी यादव सभी की समान रूप से भूमिका रहती है. इसलिए आपलोग एकजुट होकर महागठबंधन के प्रत्याशी को जीताने का काम करें. इस चुनावी सभा में इकरा हसन को देखने और सुनने के लिए काफी तादाद में लोग मैदान में जुटे थें. सभा को राजद प्रत्याशी सऊद आलम, मुफ्ती अतहर जावेद कासमी सहित कई नेताओं ने संबोधित किए. बिहार में भाजपा जीती तो यहां भी चलेगा बुलडोजर : सांसद इकरा चौधरी फोटो 6 सभा को संबोधित करते सपा सांसद एकरा चौधरी पहाड़कट्टा. किशनगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मो कमरुल हुदा के चुनाव प्रचार में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कैराना से समाजवादी पार्टी की लोक सभा सांसद इकरा चौधरी पोठिया पहुँची. उन्होंने छत्तरगाछ बाजार में कांग्रेस प्रत्याशी के चुनावी सभा को संबोधित किया. अपने संबोधन में सांसद इकरा चौधरी ने कहा कि यह चुनाव आपके भविष्य के लिए है. पूरा देश बिहार और सीमांचल के किशनगंज की ओर देख रहा है,क्योंकि एक साल बाद उत्तर प्रदेश में भी चुनाव है. उन्होंने कहा कि यदि बिहार के लोगों ने भाजपा सरकार को हराया,तो वे उत्तर प्रदेश में भी भाजपा को हराने का काम किया जायेगा. इकरा चौधरी ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार पिछड़े,दलित, अल्पसंख्यक और मुस्लिम समुदायों को प्रताड़ित कर रही है. उन्होंने कहा कि आवाज उठाने वालों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते हैं,उनके घरों पर बुलडोजर चलाए जाते हैं और उनके रोजगार छीने जाते हैं. उन्होंने बिहार के मतदाताओं से अपील की है कि वे ऐसी गलती न करें और भाजपा को बिहार में हावी न होने दें. कहा कि यदि एनडीए बिहार में कामयाब होती है तो यहां भी गरीबों के घरों पर बुल्डोजर चलाये जाएंगे. उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा. भाजपा सिर्फ चुनाव के समय उनका चेहरा इंतेमाल कर रही है. इकरा चौधरी ने मतदाताओं से वोट न बांटने और कांग्रेस प्रत्याशी कमरुल हुदा को एक-एक वोट देकर जीत दिलाने का अपील की. सभा को किशनगंज सांसद डॉ.मो जावेद आजाद,प्रत्याशी मो कमरुल हुदा ने भी संबोधित किया. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू,कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष तबस्सुम सबजार,भोटाथाना मुखिया मरगूब आलम,कोल्था मुखिया अबदुत तौवाब,फज़ले हक़ सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




