Bihar election news: नीतीश की जन सभा आज ठाकुरगंज में, सुरक्षा व्यवस्था का अधिकारियों ने लिया जायजा

Bihar election news: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को ठाकुरगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम जदयू प्रत्याशी गोपाल अग्रवाल के पक्ष में आयोजित होगा.
ठाकुरगंज. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को ठाकुरगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम जदयू प्रत्याशी गोपाल अग्रवाल के पक्ष में आयोजित होगा. इस दौरान वे दिन के 11 बजे भोगडाबर पंचायत के ग्वाल बस्ती में स्थित एनएचएआई द्वारा बनाये गए रेस्टोरिया में सभा को संबोधित करेंगे. सीएम के आगमन को लेकर जहां एनडीए कार्यकर्ताओं की तैयारी जोरो पर है. वहीं दूसरी ओर सीएम की सभा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था व अन्य तैयारियों का जायजा वरीय अधिकारियों के द्वारा लगातार लिया जा रहा है. मंगलवार को एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह , एसडीएम अनिकेत कुमार संग अन्य अधिकारियों ने सभा स्थल का जायजा लेते हुए विभिन्न निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए. थानाध्यक्ष मकसूद आलम अशर्फी ने बताया कि सीएम की सुरक्षा व्यवस्था कई लेयर में होगी. मुख्य सुरक्षा धेरा में राज्य पुलिस बल के विशेष जवान होगे . बाहरी सुरक्षा धेरा में स्थानीय पुलिस अधिकारी व जवान होगे. जो भीड़ नियंत्रण,ट्रैफिक व प्रवेश व निकास के जांच में तैनात होगे. उसके अलावा सुरक्षा में अर्द्धसैनिक बलों की तीन पलाटून तैनात होगी. दो बीएसएफ व एक एसएसबी की होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




