Bihar election news:भड़काऊ भाषण का वीडियो फेसबुक पर वायरल,एआईएमआईएम प्रत्याशी तौसीफ आलम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Published by :AWADHESH KUMAR
Published at :04 Nov 2025 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar election news:भड़काऊ भाषण का वीडियो फेसबुक पर वायरल,एआईएमआईएम प्रत्याशी तौसीफ आलम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Bihar election news: बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र के एआईएमआईएम के प्रत्याशी मोहम्मद तौसीफ आलम के द्वारा राजद नेता तेजस्वी यादव के संबंध में भड़काऊ एवं आपत्तिजनक भाषण दिया गया है, जो चुनावी माहौल को प्रभावित करने वाला एवं आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है.

विज्ञापन

Bihar election news: किशनगंज.बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी के द्वारा सोशल मीडिया, टीवी एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से प्रसारित पेड न्यूज़, फेक न्यूज़,अन्य न्यूज तथा विज्ञापनों पर सतत निगरानी रखी जा रही है. इसी क्रम में मीडिया कोषांग के द्वारा फेसबुक पर वायरल एक वीडियो का संज्ञान लिया गया. इस वीडियो में बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र के एआईएमआईएम के प्रत्याशी मोहम्मद तौसीफ आलम के द्वारा राजद नेता तेजस्वी यादव के संबंध में भड़काऊ एवं आपत्तिजनक भाषण दिया गया है, जो चुनावी माहौल को प्रभावित करने वाला एवं आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है.मामले पर तत्काल कार्रवाई करते हुए निर्वाची पदाधिकारी 52-बहादुरगंज, के निर्देशानुसार, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी, बहादुरगंज के द्वारा संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. बहादुरगंज थाना कांड संख्या 429/25 के तहत लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 125 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 175, 176, 223, 351(2) एवं 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी विशाल राज ने स्पष्ट किया है कि जिला प्रशासन स्वच्छ ,निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में निर्वाचन संपन्न कराने के लिए ज़िला प्रशासन कटिबद्ध है. किसी भी प्रत्याशी या व्यक्ति के द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की स्थिति में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन