ePaper

bihar election 2025:ईवीएम व वीवीपैट के संचालन को ले दिया गया प्रशिक्षण

Updated at : 03 Nov 2025 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
bihar election 2025:ईवीएम व वीवीपैट के संचालन को ले दिया गया प्रशिक्षण

bihar election 2025:मतगणना पर्यवेक्षकों, सहायकों एवं माइक्रो प्रेक्षकों को ईवीएम एवं वीवीपैट के संचालन से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया

विज्ञापन

किशनगंज बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के अंतर्गत मतगणना पर्यवेक्षकों, सहायकों एवं माइक्रो प्रेक्षकों को ईवीएम एवं वीवीपैट के संचालन से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया. यह प्रशिक्षण प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय, किशनगंज में आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में कुल 600 पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बेलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट के संचालन की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई. साथ ही मतगणना प्रक्रिया से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग के नवीनतम दिशा-निर्देशों से भी अवगत कराया गया. प्रशिक्षण के लिए विद्यालय परिसर के प्रत्येक कक्ष में आवश्यक ईवीएम, वीवीपैट एवं अन्य प्रशिक्षण सामग्रियों की समुचित व्यवस्था की गई थी. स्थल पर प्रकाश, जेनरेटर, कुर्सी, टेबल, साउंड सिस्टम, प्रोजेक्टर, फ्लेक्स-बैनर एवं सीसीटीवी कैमरा आदि की व्यवस्था उप निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा सुनिश्चित की गई.‘हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग’ के लिए 15 सेट ईवीएम की व्यवस्था नोडल पदाधिकारी, ईवीएम कोषांग के द्वारा की गई थी. प्रशिक्षणार्थियों की सुविधा हेतु स्थल पर स्वच्छ पेयजल, चाय, अल्पाहार एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई. मेडिकल टीम की भी प्रतिनियुक्ति की गई थी. नोडल पदाधिकारी, कार्मिक कोषांग, किशनगंज द्वारा मतगणना कर्मियों की कमरा-वार उपस्थिति सूची प्रशिक्षण कोषांग को उपलब्ध कराई गई. प्रशिक्षण स्थल के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा जांच की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई थी, ताकि कोई व्यक्ति तंबाकू, गुटखा आदि निषिद्ध वस्तुओं के साथ परिसर में प्रवेश न कर सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन