ePaper

इंतज़ार की घड़ियां खत्म, कल दोपहर बाद आएगा नतीजा

Updated at : 12 Nov 2025 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
इंतज़ार की घड़ियां खत्म, कल दोपहर बाद आएगा नतीजा

BIhar ELECTION 2025:बिहार विधानसभा के लिए 11 तारीख को हुए चुनाव में जिले के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर दिया है

विज्ञापन

-कुछ घंटो बाद पता चलेगा की जनता ने किसे स्वीकारा और किसे नकारा किशनगंज बिहार विधानसभा के लिए 11 तारीख को हुए चुनाव में जिले के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर दिया है. अब मतगणना की बारी है. चुनावी महासमर में उतरे सभी 35 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला कल शुक्रवार दोपहर बाद हो जाएगा. काउंटिंग को लेकर जिला प्रशासन पूरी तैयारियों में जुट गया है. किशनगंज जिला के सभी चार विधानसभा के लिए अलग-अलग काउंटर बनाये जाएंगे. प्रदेश भर में दो चरणों के चुनाव के बाद कल शुक्रवार को होने वाली मतगणना को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है. बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र पर अर्धसैनिक व पुलिस जवानों की भारी तैनाती रहेगी. सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में वोटों की गिनती की जाएगी. मतगणना केंद्र पर विशेष ऑब्जर्वर उपस्थित रहेंगे और स्ट्रांग रूम से मतगणना केंद्र तक ईवीएम को लाने की प्रक्रिया की पूरी तरीके से वीडियोग्राफी कराई जाएगी. सुबह 8:00 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी. सबसे पहले पोस्टल बैलट वाले वोट की गिनती शुरू की जाएगी. अलग-अलग विधानसभा वार राउंड वाइज मतगणना की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. राउंड वाइस जिस प्रकार से मतों की गिनती पूरी होगी, उसी प्रकार इसकी घोषणा की जाती रहेगी. एक राउंड की गणना पूरी होने के बाद ही अगले राउंड की गणना की प्रक्रिया शुरू होगी. दोपहर से रुझान आने शुरू होंगे और शाम तक नतीजे साफ हो जाएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन