ePaper

bihar election 2025: पोठिया में स्कूली बच्चों ने निकाला मतदाता जागरूकता रैली

Updated at : 03 Nov 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
bihar election 2025: पोठिया में स्कूली बच्चों ने निकाला मतदाता जागरूकता रैली

bihar election 2025:पोठिया प्रखंड के सरकारी विद्यालयों से सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी

विज्ञापन

पहाड़कट्टा पोठिया प्रखंड के सरकारी विद्यालयों से सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने आम लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया. यह अभियान विभागीय आदेशानुसार लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है. विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में बच्चों ने पहले मतदान फिर जलपान और सारे काम छोड़ दो, वोट दो वोट दो. जैसे स्लोगन लिखें तख्तियां लेकर मतदान के महत्त्व को दर्शाया. जागरुकता अभियान के दौरान शिक्षकों ने कहा कि आगामी 11 नवंबर को किशनगंज जिले में होने वाले मतदान में लोगों को अनिवार्य रूप से शामिल होने की अपील की. उन्होंने मतदान के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर एक वोट मायने रखता है. शिक्षकों ने विशेष रूप से युवाओं एवं महिलाओं से मतदान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया. 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र नागरिकों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन