संसथागत प्रसव को ले बीडीओ ने की समीक्षा बैठक

Updated at : 01 Mar 2025 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
संसथागत प्रसव को ले बीडीओ ने की समीक्षा बैठक

संसथागत प्रसव को ले बीडीओ ने की समीक्षा बैठक

विज्ञापन

ठाकुरगंज. शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव को सुनिश्चित करने हेतु बीडीओ ठाकुरगंज अहमर अब्दाली की अध्यक्षता में एक उन्मुखीकरण सह समीक्षा बैठक शनिवार को ठाकुरगंज की गई. मौके पर बीडीओ अहमर अब्दाली ने कहा कि ग्राम पंचायत खारुदह, बरचौंदी, दुधौंटी, तातपौआ, कनकपुर आदि पंचायतों में माह जनवरी 2025 में गृह प्रसव की संख्या अन्य पंचायत के मुकाबले अधिक है. जिला पदाधिकारी किशनगंज के सख्त निर्देश के आलोक में माह मार्च में होने वाले प्रसव को पूरी तरह से गृह प्रसव मुक्त रखने का लक्ष्य रखा गया है. इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अखलाकुर्रहमान ने बताया कि 04 मार्च 2025 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं 07 मार्च 2025 को मॉप-अप दिवस आयोजित किए जाएंगे, जिसकी तैयारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा कर ली गई है. उक्त बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अखलाकुर्रहमान, बीसीएम राकेश कुमार, बीएचएम बसंत कुमार, सभी एएनएम, आशा फैसिलिटेटर एवं आईसीडीएस की महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन