बीडीओ ने सेक्टर व पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक

प्रखंड क्षेत्र में कुल 112 मतदान केंद्र और 13 सेक्टर बनाए गए हैं.
टेढ़ागाछ आदर्श आचार संहिता लागू होते ही टेढ़ागाछ प्रखंड प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी अजय कुमार की अध्यक्षता में सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं टेढ़ागाछ, बीबीगंज और फतेहपुर थाना क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई. बैठक में बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र में कुल 112 मतदान केंद्र और 13 सेक्टर बनाए गए हैं. बीडीओ अजय कुमार ने सभी सेक्टर पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि आदर्श आचार संहिता के तहत सरकारी भवनों, संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों से राजनीतिक बैनर, पोस्टर और झंडे तत्काल हटाए जाएं.उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्वाचन कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जायेगी. इस दौरान सीओ शशि कुमार, टेढ़ागाछ थाना अध्यक्ष इज़हार आलम, फतेहपुर थाना अध्यक्ष सृष्टि कुमारी, बीबीगंज थाना अध्यक्ष, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




