बहादुरगंज पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च

थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग की सख्ती को देखते हुए यह फ्लैग मार्च निकाला गया.
बहादुरगंज विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ दूसरे दिन मंगलवार को बहादुरगंज पुलिस ने शहर के मुख्य मार्ग पर फ्लैग मार्च निकाला. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संदीप कुमार के नेतृत्व में निकले गये इस फ्लैग मार्च में थाने के पुलिस पदाधिकारी, जवान एवं पारा मिलिट्री फोर्स के जवान शामिल थे. फ्लैग मार्च पुलिस थाना परिसर से निकलकर शहर के शिवपुरी चौक, हॉस्पिटल चौक, झांसी की रानी चौक, कॉलेज चौक, एलआरपी चौक एवं दारूल उलूम चौक होते हुए पुनः थाना परिसर में वापस लौट आया. थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग की सख्ती को देखते हुए यह फ्लैग मार्च निकाला गया. ताकि मतदाता भयमुक्त रहे. यह प्रक्रिया चुनाव होने तक नियमित रूप से जारी रहेगी. इस दौरान पुलिस ने लोगों से किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर उसे तत्काल पुलिस से साझा करने की अपील भी की.उधर आमजनों ने भी शांतिपूर्ण चुनाव के मद्देनजर आयोजित इस फ्लैग मार्च की सराहना की एवं कहा कि चुनाव के बीच शांति व सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु प्रशासन ने मुश्तैदी दिखानी शुरू कर दी है. मार्च के आयोजन से चुनावी सरगर्मी के बीच क्षेत्र में न केवल शांतिपूर्ण वातावरण स्थापित रहेगा बल्कि असामाजिक तत्वों व आपराधिक मिजाज के लोगों में खौफ भी दिखेगा. मार्च के दौरान सर्किल के पुलिस इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर राम बाबू चौधरी, सब इंस्पेक्टर प्रमोद यादव, अंजनी तिवारी, राहुल कुमार, कृष्ण कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी, पारा मिलिट्री फोर्स आदि जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




