ePaper

जिला प्रशासन ने की मतदाताओं से बढ़-चढ़कर चुनाव में मतदान करने की अपील

Updated at : 30 Oct 2025 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने की मतदाताओं से बढ़-चढ़कर चुनाव में मतदान करने की अपील

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व मतदान दिवस पर उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें.

विज्ञापन

किशनगंज. जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व मतदान दिवस पर उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. मतदान केवल नागरिक का अधिकार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता का सर्वोच्च दायित्व भी है. इसी के माध्यम से हम अपनी सरकार का गठन करते हैं और देश की नीतियों एवं दिशा को निर्धारित करते हैं. जिला प्रशासन ने बताया कि प्रत्येक मतदाता को किसी भी प्रकार के लोभ, लालच, भय या दबाव से मुक्त होकर स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करना चाहिए. प्रशासन का संकल्प है कि किशनगंज जिला में संपूर्ण मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी और भयमुक्त माहौल में सम्पन्न हो. यदि किसी मतदाता को मतदान में बाधा उत्पन्न होती है, भय दिखाया जाता है या मतदान से रोकने का प्रयास किया जाता है, तो वह तत्काल इसकी सूचना जिला नियंत्रण कक्ष, किशनगंज के दूरभाष संख्या 06456-225152 पर दे सकता है. प्राप्त प्रत्येक सूचना पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा हेतु हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया गया है, जो 24×07 कार्यरत है. इस नंबर पर कॉल कर कोई भी मतदाता, मतदाता सूची से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है.यदि मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है तो वैकल्पिक पहचान पत्रों से मतदान की प्रक्रिया जान सकता है, अपने बीएलओ की जानकारी प्राप्त कर सकता है, पीडब्लूडी एवं 85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं के लिए होम वोटिंग सुविधा (प्रपत्र 12-डी) से संबंधित जानकारी हासिल कर सकता है,एवं ई-इपिक डाउनलोड से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकता है.इसके अतिरिक्त, मतदान दिवस पर यदि किसी मतदान केन्द्र पर ईवीएम-भीभीपेट में तकनीकी खराबी, राजनीतिक दलों द्वारा किसी प्रकार का व्यवधान, पेयजल, रैंप, शौचालय जैसी न्यूनतम सुविधाओं के अभाव की स्थिति उत्पन्न होती है, तो मतदाता कम्युनिकेशन प्लान के अंतर्गत संबंधित पदाधिकारी को तत्काल सूचना दे सकते हैं ताकि शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके. जिला प्रशासन ने पुनः सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे जागरूक, जिम्मेदार एवं निर्भय मतदाता बनें और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन