ePaper

ओवैसी ने चुनावी जन सभा को किया संबोधित, तौसीफ को वोट करने की अपील

Updated at : 01 Nov 2025 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
ओवैसी ने चुनावी जन सभा को किया संबोधित, तौसीफ को वोट करने की अपील

असदुद्दीन ओवैसी ने राजद कांग्रेस सहित भाजपा जेडीयू पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि सीमांचल के पिछड़े पन के लिए नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी जितने जिम्मेदार है उतने ही जिम्मेदार तेजस्वी यादव और राहुल गांधी भी है.

विज्ञापन

किशनगंज. जिले के बहादुरगंज विधान सभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने राजद कांग्रेस सहित भाजपा जेडीयू पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि सीमांचल के पिछड़े पन के लिए नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी जितने जिम्मेदार है उतने ही जिम्मेदार तेजस्वी यादव और राहुल गांधी भी है. उन्होंने कहा कि बिहार में 17 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है लेकिन बीते 60 सालों में सिर्फ 8 प्रतिशत मुस्लिम समुदाय के नेता ही चुन कर विधान सभा पहुंचे. जबकि दलित समाज के 25 प्रतिशत मतदाता है जिनके समाज के 35 प्रतिशत नेता विधान सभा पहुंचे. इसका जिम्मेदार कौन है? उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास की बात करने वाले नरेंद्र मोदी की पार्टी ने एक भी मुसलमान को प्रत्याशी नहीं बनाया. असदुद्दीन ओवैसी यही नहीं रुके और आगे कहा कि बिहार के लोगों ने तीनक्ष तीन बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया लेकिन उन्होंने बिहार और सीमांचल को सिर्फ जुमले बाजी के सिवाय कुछ नहीं दिया. वहीो उन्होंने अपने संबोधन में तीन तलाक, वक्फ संशोधन कानून का भी जिक्र किया और कहा कि मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ कानून बनाया गया. जिसका हमने विरोध किया लेकिन इन्होंने कुछ नहीं सुना.वहीो उन्होंने बहादुरगंज विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी तौसीफ आलम को वोट देने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन