सरकारी विद्यालयों में 8वीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षा प्रारंभ

Updated at : 10 Mar 2025 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
सरकारी विद्यालयों में 8वीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षा प्रारंभ

ठाकुरगंज प्रखंड के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षा सोमवार से शुरू हो गयी. सोमवार को कक्षा एक और दो की मौखिक परीक्षा हुई.

विज्ञापन

ठाकुरगंज. ठाकुरगंज प्रखंड के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षा सोमवार से शुरू हो गयी. सोमवार को कक्षा एक और दो की मौखिक परीक्षा हुई. बताते चलें इस परीक्षा के लिए शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में वीक्षक नियुक्त किया गया है. कक्षा एक और दो की मौखिक परीक्षा होनी है. बताते चले सोमवार कक्षा एक और दो के छात्रों की गणित और अंग्रेजी की मौखिक परीक्षा आयोजित हुई. वही मंगलवार को हिंदी या उर्दू की मौखिक परीक्षा आयोजित होनी है. कक्षा 1 और 2 के छात्रों के प्रश्न पत्र ई-शिक्षा कोष पर उपलब्ध कराए गए है. बताते चले इन दोनों कक्षाओं के छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच उनके मूल स्कूल में ही होगी. वहीं अन्य कक्षाओं के बच्चों की परीक्षा के लिए शिक्षकों को दूसरे स्कूल में वीक्षक के रूप में योगदान देने का आदेश दिया गया है. सोमवार को परीक्षा देने के लिए स्कूलों में 90 प्रतिशत तक बच्चों उपस्थिति दर्ज की जा रही है. हालत यह कि कई स्कूलों के पास बच्चों को बैठाने के लिए जगह तक नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन