अमित साह का संभावित दौरा, हो रही तैयारी

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह का 26 फरवरी को किशनगंज दौरा संभावित है

विज्ञापन

किशनगंज केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह का 26 फरवरी को किशनगंज दौरा संभावित है. इस दौरान वे स्थानीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर सकते हैं. जिसमें सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष चर्चा होने की संभावना है. शनिवार को दिशा की बैठक के बाद जिला परिषद सभागार से बैठक के बाद बाहर निकले उद्योग विभाग के मंत्री सह पथ निर्माण मंत्री डॉक्टर दिलीप कुमार जायसवाल से पूछने पर कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह के आगमन की जानकारी मिली है. अभी विस्तृत प्रोग्राम नहीं आया है. विस्तृत प्रोग्राम आने के बाद चर्चा की जाएगी. डीएम विशाल राज ने कहा कि आगमन को लेकर विस्तृत प्रोग्राम के बाद कन्फर्म किया जाएगा. वहीं बताया जाता है कि केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को लेकर तैयारी की जा रही है. लेकिन अभी स्पष्ट नहीं किया गया है. बताया जाता है कि केंद्रीय गृह मंत्री के संभावित आगमन पर चिकन नेक कॉरिडोर की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है. अगर केंद्रीय गृह मंत्री का किशनगंज आगमन होगा तो यह दौरा रणनीतिक रूप से काफी अहम हो सकता है क्योंकि किशनगंज नेपाल और बांग्लादेश सीमा से सटा हुआ जिला है. चिकन नेक कॉरिडोर भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को मुख्य भूमि से जोड़ने वाला संकरा गलियारा है, जिसकी सुरक्षा पर केंद्र सरकार का विशेष फोकस है. दो वर्ष पूर्व भी केंद्रीय गृह मंत्रीअमित साह ने किशनगंज और सीमांचल क्षेत्र में दौरा किया था जहां उन्होंने सीमा चौकियों का उद्घाटन किया था और सुरक्षा पर जोर दिया था.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन