होली पर्व को ले विशेष सतर्कता बरतें सभी थानाध्यक्ष : एसपी

Updated at : 10 Mar 2025 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
होली पर्व को ले विशेष सतर्कता बरतें सभी थानाध्यक्ष : एसपी

पुलिस सभागार भवन में आयोजित क्राइम मीटिंग आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता एसपी सागर कुमार ने की.

विज्ञापन

किशनगंज. पुलिस सभागार भवन में आयोजित क्राइम मीटिंग आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता एसपी सागर कुमार ने की. बैठक में थानाध्यक्षों को होली पर्व को लेकर निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अपने थाना क्षेत्रों में सतर्कता बरते. थानाध्यक्ष पर्व में माहौल बिगड़ने की मंशा रखने वाले असामाजिक तत्वों की सूची बनाएंगे. एसपी ने कहा कि होली पर्व को लेकर असामाजिक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है. विभिन्न थानों में दर्ज फरवरी माह के कांडों की समीक्षा की गयी है. थानावार कांडों की समीक्षा की गई जिन थानों में कांड लंबित थे उनसे स्प्ष्ट कारण बताने को कहा गया. एसपी ने निर्देश देते हुए कहा कि कांड निष्पादन के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करेंगे, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें. सीमावर्ती थानों के थानाध्यक्ष विशेष रूप से सतर्कता बरतते हुए प्रत्येक दिन वाहन चेकिंग अभियान चलाए. होली पर्व में शराब तस्करी पर अंकुश लगाए जाने को लेकर चेक पोस्टों में चेकिंग अभियान चलाया जाना है. समय से कांडों के निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी आदि का निर्देश दिया गया. क्राइम मीटिंग में एसडीपीओ वन गौतम कुमार, ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार, ठाकुरगंज एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार,कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार, ठाकुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर संदीप कुमार, किशनगंज सर्किल इंस्पेक्टर राजा, सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन, अर्रराबारी थानाध्यक्ष कुणाल कुमार, पाठामारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन