ePaper

निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव के लिए प्रशासन तैयार प्रेक्षक ने लिया मतदान केंद्रों का जायजा

Updated at : 22 Oct 2025 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव के लिए प्रशासन तैयार  प्रेक्षक ने लिया मतदान केंद्रों का जायजा

विधानसभा निर्वाचन 2025 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज़ हो गई हैं. 53 ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक ने बुधवार को दिघलबैंक प्रखंड के अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

दिघलबैंक.आगामी विधानसभा निर्वाचन 2025 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज़ हो गई हैं. 53 ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक ने बुधवार को दिघलबैंक प्रखंड के अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी बप्पी ऋषि समेत पुलिस प्रशासन की टीम भी मौजूद रही. निरीक्षण के क्रम में प्रेक्षक ने मतदाताओं से संवाद स्थापित कर उनकी राय जानी तथा भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने मतदान केंद्रों पर सुविधाओं की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक तैयारियों का भी जायजा लिया. डीओ बप्पी ऋषि ने बताया कि निर्वाचन को लेकर प्रखंड प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है.सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें. प्रशासन का लक्ष्य है कि विधानसभा चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन