बिजली चोरी के खिलाफ दो घरों पर कार्रवाई, 48 हजार से अधिक जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
बिजली चोरी के खिलाफ दो घरों पर कार्रवाई, 48 हजार से अधिक जुर्माना

बिजली चोरी के खिलाफ दो घरों पर कार्रवाई, 48 हजार से अधिक जुर्माना

विज्ञापन

किशनगंज. बिजली विभाग ने गुरुवार को बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया. जूनियर इंजीनियर शक्ति कुमार के नेतृत्व में सदर थाना क्षेत्र के मोतिहारा पंचायत के मोतिहारा टोला गांव में एक घर में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई की गयी. बिजली का अवैध रूप से इस्तेमाल करने के आरोप में उपभोक्ता के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गयी है. एक जगह बिजली चोरी के लिए ₹21,161 जुर्माना लगाया गया. टीम ने मोतिहारा पंचायत के पनिसल गांव में एक और जगह का भी निरीक्षण किया, जहां बिजली चोरी के लिए ₹27,731 जुर्माना लगाया गया.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन