ePaper

दुष्कर्म का मामले का आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 10 Oct 2025 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म का मामले का आरोपित गिरफ्तार

जिले के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के एक युवक पर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है

विज्ञापन

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के एक युवक पर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है. मामले में महिला थाना की पुलिस ने आरोपित युवक को गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार युवती 18 सितंबर को जरूरी काम से बाजार जा रही थी. तभी आरोपित युवक ने उसे अपने झांसे में ले लिया. आरोपित युवक ने उसे कोल्डड्रिंक पीने के लिए दिया जिसे पीते ही युवती बेहोश हो गई. इसके बाद आरोपी युवती को एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. युवती को बदनाम करने के लिए घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल भी करने की धमकी दी. युवती के द्वारा घटना की जानकारी दिये जाने के बाद उसके परिजन आरोपित युवक के घर पहुंचे. लेकिन आरोपी युवक के परिजनों ने दुर्व्यवहार किया. थक हार कर युवती न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची. घटना के बाद कुछ दिनों तक पीड़िता पंचायत के फैसले का इंतजार करती रही लेकिन कुछ दिनों बाद वह पुलिस के समक्ष पहुंची. पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन