ePaper

शराब पीने के आरोपित को किया गिरफ्तार

Updated at : 29 Oct 2025 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
शराब पीने के आरोपित को किया गिरफ्तार

सदर थाना की पुलिस ने मंगलवार की रात्रि को सिंघिया से शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

किशनगंज सदर थाना की पुलिस ने मंगलवार की रात्रि को सिंघिया से शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया व्यक्ति शिव लाल मरांडी बंगाल के चोपड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. सदर पुलिस को उक्त व्यक्ति के शराब के नशे में हंगामा करने की सूचना मिली थी. सूचना पर पुलिस की टीम स्थल पहुंची. उक्त व्यक्ति के नशे की हालत में होने की आशंका पर उत्पाद थाना लाकर ब्रेथ एनलाइजर मशीन से शराब पीने की जांच की गई. शराब पीने की पुष्टि होने पर आरोपित को पकड़ लिया गया और न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन