बाजारों में रंग बिखेर रहे अबीर-गुलाल, महंगाई से लोग बेजार

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
बाजारों में रंग बिखेर रहे अबीर-गुलाल, महंगाई से लोग बेजार

शहर से लेकर प्रखंड मुख्यालय के बाजारों में होली को लेकर अबीर और गुलाल की जमकर खरीददारी हुई है.

विज्ञापन

किशनगंज. शहर से लेकर प्रखंड मुख्यालय के बाजारों में होली को लेकर अबीर और गुलाल की जमकर खरीददारी हुई है. हालांकि इस साल रंगों के त्योहार पर महंगाई की मार का असर दिख रही है. रंग से लेकर अबीर तक हरेक सामान की कीमत बढ़ गयी है. बावजूद इसके दुकानों में सामान की खरीद के लिए खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है. कपड़ों की दुकानों से लेकर रंग अबीर की दुकानों में लोग सामान की खरीदारी में लग गए हैं. गत वर्ष की होली के मुकाबले इस साल इस त्योहार में प्रयोग में लाए जाने वाले प्रत्येक सामान की कीमतें बढ़ गयी हैं. औसतन प्रत्येक सामान की कीमत में दस से 20 से 25 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है. दुकानें लाल, गुलाबी, हरा व पीले रंग की गुलालों से पटी पड़ी हैं. रेडीमेड कपड़ों की दुकानों में कुर्ता व पाजामा की मांग सबसे अधिक रही. इस वर्ष भी होली में हर उम्र के लोगों की पहली पसंद कुर्ता व पायजामा थी. दुकानों पर लोगों की उपस्थिति देखकर यहीं लगता है कि आस्था महंगाई पर भारी पड़ रही है. बावजूद इसके दुकानदारों का कहना है कि सुस्त रफ्तार से ही इस बार दुकानदारी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
मो. ताजिम

लेखक के बारे में

By मो. ताजिम

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन