रचनात्मक कार्यों को दर्शाने वाला वीडियो चयनित हो, भेजा गया प्रदेश स्तर पर

प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेलवा काशीपुर का वीडियो समृद्धि योजना के अंतर्गत जिला स्तर पर चयनित होकर राज्य स्तर पर भेजा गया है.
बेलवा काशीपुर विद्यालय का वीडियो ‘समृद्धि योजना’ के तहत राज्य स्तर के लिए चयनित किशनगंज.प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेलवा काशीपुर का वीडियो समृद्धि योजना के अंतर्गत जिला स्तर पर चयनित होकर राज्य स्तर पर भेजा गया है. मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो विद्यालय में छात्रों द्वारा कला, संस्कृति और शिक्षा के समन्वय से बनाए गए रचनात्मक कार्यों को प्रदर्शित करता है, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप कला-सम्मिलित शिक्षण पद्धति को प्रोत्साहित करता है. समृद्धि योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में कला के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को सशक्त बनाना, स्थानीय कला एवं परंपराओं को विद्यालयी शिक्षा से जोड़ना और शिक्षण को रचनात्मक बनाना है. यह पहल शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा प्रारंभ की गई थी, जो छात्रों की सृजनशीलता, लोककला, हस्तकला और स्थानीय सांस्कृतिक विरासत को शिक्षा से जोड़ने का उत्कृष्ट उदाहरण है. इस बाबत विद्यालय की शिक्षिका कुमारी गुड्डी ने बताया कि हमारे विद्यालय के बच्चों ने स्थानीय वास्तुकला और पारंपरिक कला को आधुनिक शिक्षा से जोड़कर एक प्रेरणादायक प्रस्तुति तैयार की है. उन्होंने कहा कि यह हमारे जिले के लिए गर्व की बात है कि हमारा वीडियो राज्य स्तर तक पहुंचा है. शिक्षा विभाग किशनगंज के अधिकारियों ने विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रयास अन्य विद्यालयों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा. समृद्धि योजना के तहत राज्य स्तर पर चयन के बाद अब यह वीडियो राष्ट्रीय स्तर पर भी भेजा जाएगा. शिक्षिका कुमारी गुड्डी ने कहा कि इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे किशनगंज जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




