बीईओ को दी भावभीनी विदाई

Updated:
विज्ञापन

बीईओ को दी भावभीनी विदाई

विज्ञापन

35 वर्षों की गौरवमयी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुईं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, नम्र व्यवहार की शिक्षकों ने की सराहना

पहाड़कट्टा. मदरसा शिक्षक संघ पोठिया ने बीईओ कुमकुम मल्लिक के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया. मदरसा जामिया अशरफिया पोठिया बाजार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के सचिव मौलाना मो मुमताज आलम ने की. इस अवसर पर सेवानिवृत्त बीईओ कुमकुम मल्लिक को बुके भेंटकर उपस्थित मदरसा शिक्षकों ने सम्मानित किया. उन्हें अंगवस्त्र व उपहार भेंट कर विदाई दी गयी. मौलाना मुमताज आलम ने कहा कि बीईओ कुमकुम मल्लिक ने 35 वर्षों की गौरवमयी सेवा पूर्ण कर शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुई हैं. उनका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा. उन्होंने शिक्षक व कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित कर कुशलता के साथ कार्य किया. उनके कार्य कुशलता व नम्र व्यवहार से सभी प्रभावित रहे. उन्होंने कहा कि एक अधिकारी के रूप में हर कार्य में वे सहयोग व सुझाव देती थीं. बेहतर कार्य करने को लेकर हमेशा प्रेरित भी करतीं. उनके कार्यकाल को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा. संघ के अध्यक्ष अंसरुल हक ने उनके कार्य की सराहना करते हुए कहा आज एक अच्छी अधिकारी विभाग की सेवा से मुक्त हो गयी हैं. उनका कार्यकाल शिक्षकों को हमेशा याद रहेगा. वहीं सेवानिवृत्त बीईओ कुमकुम मल्लिक ने कहा कि पोठिया प्रखंड में उनकी सेवा समाप्त हो गयी, सेवाकाल का अंतिम दिन सदा स्मरण रहेगा. उन्होंने कार्य में सहयोग के लिए सभी प्रधान मौलवी व शिक्षकों को धन्यवाद कहा. इस अवसर पर शिक्षक मो सुलेमान, शिक्षक रबीउल हक, अमीर रेजा, अफसर आलम, मो वसीम, मो भुट्टू, मौलाना अमीन आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन