सेवानिवृत्त बीईओ को दी गयी भावभीनी विदाई

Updated:
विज्ञापन

सेवानिवृत्त बीईओ को दी गयी भावभीनी विदाई

विज्ञापन

35 वर्षों की सराहनीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुईं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी

पहाड़कट्टा. पोठिया की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) कुमकुम मल्लिक की सेवानिवृत्ति पर गुरुवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. प्लस-टू प्रोजेक्ट आजाद उच्च विद्यालय पोठिया के प्रांगण में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) नासिर हुसैन ने की. इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मियों व शिक्षकों ने कुमकुम मल्लिक को माला पहनाकर व बुके भेंटकर सम्मानित किया. उन्हें अंगवस्त्र और विभिन्न उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी.

35 वर्षों का कार्यकाल रहा बेमिसाल

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कुमकुम मल्लिक ने 35 वर्षों की लंबी शासकीय सेवा पूरी की है. उनका कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा. उन्होंने शिक्षकों और कर्मियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कुशलतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन किया. उनके नम्र व्यवहार और कार्यक्षमता की सभी ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की. शिक्षकों ने कहा कि एक अधिकारी के रूप में वे हमेशा सहयोग व सुझाव देती रहीं और सबको बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करती रहीं.

डीईओ ने की कार्यक्षमता की सराहना

डीईओ नासिर हुसैन ने कुमकुम मल्लिक के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज विभाग की सेवा से एक अनुभवी व कुशल अधिकारी मुक्त हो गयी हैं. उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में कार्यक्षमता का उत्कृष्ट परिचय दिया है. वहीं, सेवानिवृत्त बीईओ कुमकुम मल्लिक ने भावुक होते हुए कहा कि पोठिया प्रखंड में बिताया गया समय और सेवाकाल का अंतिम दिन उन्हें सदैव स्मरण रहेगा. उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए सभी सहयोगियों, प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया.

नवनियुक्त बीईओ भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में नवनियुक्त बीईओ सह प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी विजय कुमार भी मौजूद थे. इस अवसर पर जिला स्थापना पदाधिकारी राज कमल, बहादुरगंज की सेवानिवृत्त बीईओ रेणु देवी, प्रधानाध्यापक मो सलाहउद्दीन, प्रवीण कुमार सिन्हा, विनोद कुमार गुप्ता, मो महबूब आलम, शिक्षक मो अब्दुल बारीक, मो शाहनवाज राही, मो तारिक अनवर, इकबाल अहमद, मो इम्तेयाज आलम, मो सुलेमान अख्तर, अफजल हुसैन, मो जाकिर हुसैन, रईस कमर, श्यामलाल सोरेन, पवन सिंह, सरोज कुमार सहित कई अन्य गणमान्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन