हनुमान जयंती पर तैयबपुर में निकली भव्य शोभायात्रा
Updated at : 02 Apr 2026 7:11 PM (IST)
विज्ञापन

हनुमान जयंती पर तैयबपुर में निकली भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन
मुस्लिम युवाओं ने शरबत पिलाकर किया स्वागत, भक्ति के साथ दिखी गंगा-जमुनी तहजीब
पोठिया. तैयबपुर स्थित देवी चौक हनुमान मंदिर से गुरुवार को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. पोठिया प्रखंड के कस्बाकलियागंज पंचायत स्थित इस मंदिर में श्रद्धा व उत्साह के साथ हनुमान जयंती मनायी गयी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया.रामायण पाठ व हवन के साथ अनुष्ठान संपन्न
मंदिर परिसर में बीते बुधवार से ही विद्वान पुजारियों द्वारा रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया था, जिसका समापन गुरुवार सुबह हुआ. इसके पश्चात विधिवत रामायण आरती व हवन अनुष्ठान संपन्न हुआ. अनुष्ठान के पूर्ण होते ही क्षेत्र के डुबानोची, फाला, मिर्जापुर, सारोगारा, तैयबपुर, कालियागंज, गोरीहाट, कोवाबाड़ी, हल्दीबाड़ी सहित दर्जनों गांवों से आये श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा में भाग लिया.जयकारों से गूंजा पूरा इलाका
शोभायात्रा देवी चौक से प्रारंभ होकर कालियागंज, शिव मंदिर, गोरीहाट, चिचुआबाड़ी चौक होते हुए कोवाबाड़ी शिव मंदिर, हनुमान मंदिर व सेठाबाड़ी काली मंदिर परिसर से गुजरते हुए पुनः देवी चौक हनुमान मंदिर पहुंची. यात्रा के दौरान जय श्रीराम व बजरंगबली के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा. मंदिर कमिटी द्वारा खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण भी किया गया.भाईचारे की दिखी अनूठी मिसाल
इस अवसर पर क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल भी देखने को मिली. जहां संजय दास के साथ मोहम्मद राजा, मोहम्मद आशिफ व मोहम्मद जहांगीर जैसे मुस्लिम युवाओं ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के बीच पानी एवं शरबत का वितरण कर भाईचारे का संदेश दिया. स्बाकलियागंज पंचायत के मुखिया नईमुल हक समेत कई मुस्लिम युवकों ने हनुमान भक्तों का स्वागत किया.शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही. मौके पर एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार, पोठिया थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अंजय अमन, जिला पार्षद निरंजन राय, अधिवक्ता केशव यादव, श्याम यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. कुल मिलाकर, यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक सौहार्द की एक बड़ी मिसाल पेश की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




