ePaper

लक्खी पूजा पर पुरंदरपुर में लगा भव्य मेला

Updated at : 07 Oct 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
लक्खी पूजा पर पुरंदरपुर में लगा भव्य मेला

वरिष्ठ समाजसेवी वीर सिंह ने कहा कि पुरंदरपुर गांव में सैकड़ों वर्षों से भव्य लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया जाता हैं.

विज्ञापन

पहाड़कट्टा पोठिया प्रखंड के फाला पंचायत अंतर्गत पुरंदरपुर सर्वजानिक लक्ष्मी मंदिर में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सोमवार को आश्विन माह के पूर्णिमा को लक्खी पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. बताते चले की पुरंदरपुर लक्खी मंदिर में पिछले 110 वर्षो से ग्रामीणों के द्वारा लक्खी मंदिर में पूजा अनुष्ठान की जाती है.साथ ही पूजा के दूसरे दिन से दो दिवसीय मेला तथा रात में जागरण का आयोजन होता है.इसी कड़ी के तहत मंगलवार से दो दिवसीय मेले का आयोजन कमिटी के द्वारा की गई है.जिसका उद्घाटन पूजा कमिटी के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह,समाज सेवी वीर सिंह, कृष्णा सिंह, हीरालाल सिंह, दीपक सिंह, मनोज राम, चन्दन सिंह, अमित सिंह,मनोहर दास आदि ने संयुक्त रूप से फीता कटकर किया.इधर मेले में विधि व्यवस्था के मद्देनजर पोठिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अंजय अमन ने जायजा लिया और आयोजकों को कई दिशा-निर्देश भी दिए. वरिष्ठ समाजसेवी वीर सिंह ने कहा कि पुरंदरपुर गांव में सैकड़ों वर्षों से भव्य लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया जाता हैं.गांव के अवस्थित मां लक्ष्मी का मंदिर पोठिया प्रखंड के श्रद्धालुओं के लिए असीम आस्था का केंद्र माना जाता है.आश्विन पूर्णिमा के दिन से आरंभ होने वाले लक्ष्मी पूजा के मौके पर बिहार बंगाल से काफी संख्या में श्रद्धालु यहां पूजा करने व मन्नत मांगने आते है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन