लगन की आड़ में सक्रिय हुए शराब तस्कर

ठाकुरगंज : लगन शुरू होते ही शराब की मांग बढ़ने लगी है. मांग को पूरा करने के लिए ग्रामीण इलाके में नौजवानों की सक्रियता काफी बढ़ी है. पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल और पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से लाकर इलाके के विभिन्न गावों में इसका भंडारण किया जा रहा है. डिमांड के अनुरूप नौजवान होम डिलीवरी की […]
ठाकुरगंज : लगन शुरू होते ही शराब की मांग बढ़ने लगी है. मांग को पूरा करने के लिए ग्रामीण इलाके में नौजवानों की सक्रियता काफी बढ़ी है. पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल और पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से लाकर इलाके के विभिन्न गावों में इसका भंडारण किया जा रहा है. डिमांड के अनुरूप नौजवान होम डिलीवरी की कमान अपने हाथों में रखे हैं.
बंगाल व नेपाल से सटे इस मामले में अव्वल बना है. बताया जाता है कि कई जगहों पर पुलिस ठाकुरगंज पुलिस व गलगलिया पुलिस ने छापेमारी कर भारी संख्या में शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है. धंधेबाज नेपाल व बंगाल से सटे इलाके में अपनी मजबूत पैठ तथा मैची नदी के अलावे टेढ़ागाछ व दिघलबैंक में कनकई और रतुआ के साथ ही क्षेत्र के भौगोलिक परिदृश्य का भरपूर लाभ उठा रहे हैं. हालांकि, इस क्षेत्र में शराब का धंधा तथा उस पर पुलिस की पैनी नजर कोई नई बात नहीं है.
ठाकुरंज, गलगलिया, दिघलबैंक और टेढ़ागाछ पुलिस को पिछले माह शराब बरामदगी में अच्छी सफलता मिली. ठाकुरगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश तिवारी ने मालाह पट्टी में 56 बोतल विदेशी शराब जब्त की है. बरामद शराब नेपाल निर्मित बताया जाता था. उधर, पुलिस की गतिविधियों को भांप धंधेबाज भाग निकले. ठाकुरगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश तिवार ने कहा कि शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस चौकस हैं. धंधेबाजों पर पुलिस की पूरी नजर है. पूरे प्रखंड क्षेत्र में प्रतिदिन रिपोर्ट ली जाती है. शराब बेचने वाले पकड़े जाने पर बख्शे नहीं जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




