युवती को भगा कर ले जा रहा युवक गिरफ्तार

Published at :24 Apr 2017 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
युवती को भगा कर ले जा रहा युवक गिरफ्तार

एसएसबी ने युवक को सौंपा नेपाल पुलिस को जोगबनी : एसएसबी की स्पेशल पेट्रोलिंग पार्टी ने शनिवार की रात भारत नेपाल सीमा के समीप नेपाल से आ रहे एक युवक को एक युवती के साथ संदेह के आधार पर रोका. दोनों से पूछताछ की गयी. युवक से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उक्त युवक को […]

विज्ञापन

एसएसबी ने युवक को सौंपा नेपाल पुलिस को

जोगबनी : एसएसबी की स्पेशल पेट्रोलिंग पार्टी ने शनिवार की रात भारत नेपाल सीमा के समीप नेपाल से आ रहे एक युवक को एक युवती के साथ संदेह के आधार पर रोका. दोनों से पूछताछ की गयी. युवक से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उक्त युवक को जोगबनी कैंप ले जा कर पूछताछ की गयी. जोगबनी कैंप के अनीस कुमार ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ एसएसबी स्पेशल पेट्रोलिंग पार्टी ने नेपाल से दोनों को एक साथ आते देखा तो दोनों को पकड़ा. उन्होंने बताया कि पूछताछ में लड़के ने
बताया कि वह लड़की को दिल्ली के रास्ते अंबाला ले जा रहा था. अनीस कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह महिला तस्करी का मामला लगा. जिस कारण सभी कागजी कार्यवाही पूरी कर युवक अरुण कुमार उरांव उम्र 25 वर्ष सुनसरी नेपाल निवासी को नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया. जबकि युवती नबीना उरांव उम्र 19 वर्ष को सुनसरी नेपाल की स्वयंसेवी संस्था साना हाथ को सौंप दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन